
एक महीने से ज़्यादा हो गया अपनी ORBIT में नहीं हूँ ...... जाने कहाँ कहाँ भटक रहा हूँ ......
बकौल शायर :
हम जहां वहाँ से हम को भी
अपनी कोई ख़बर नहीं आती
बहरहाल.... कुछ दिन काम में लगे रहे .... कुछ दिन काम छोड़ के घूमते रहे ....यायावरी की .... और कोई बीस सालों के बाद एक बार फिर पढने की कोशिश की .... Zen and the Art of Motorcycle Maintenance ....
तभी ठीक थे ......... अब तो इस क़ाबिल भी नहीं रहे कि इतनी मोटी किताब पूरी पढ़ सकें !
और अब फिर लगे हैं उसी काम में ... जो अपने बस का है .... गाने सुनना .....
इतने दिनों के बाद तलत की मखमली आजाज़ से बेहतर क्या हो सकता है .......
आज सुनिए तलत महमूद के दो-दोगाने ..... पहले में उन का साथ दिया है लता ने ..... और दूसरे में साथ हैं आशा भोसले ....
और अब है बारी पहेली की .... इस गाने में तलत का साथ दिया है दो फ़नकारों ने ...... आप को बताना है इन दोनों गायिकाओं के नाम !!




13 comments:
एक तो सुरैया लगती हैं ... दूसरी का पता नही ....
पर सारे गीत सुन कर मज़ा ज़रूर आया ... बहुत शुक्रिया ...
अमिताभ जी !
दोनों ही गाने अद्भुत और हृदयग्राही हैं ..
मज़ा आ गया
मोटर सायकिल से जेन को उपलब्ध हो जाने पर गीत सुरीले होने लगते हैं, आपने तो अच्छी तरह साध भी लिया, लगता है.
1. अति सुन्दर
2. पता नहीं
ओह! मैं तो आज खुश हो गयी.
तलत महमूद मेरे सबसे ज्यादा मनपसंद गायक हैं... कुछ फिल्मों में उन्होंने काम भी किया है और जब मैंने उन्हें परदे पर देखा तो फ़िदा हो गयी उन पर...ये गाना भी तलत पर फिल्माया गया है...गायिका कौन हैं ये मालूम नहीं था. वैसे चीटिंग नहीं करनी चाहिए पर मैंने यू ट्यूब पर खोजा तो सुधा मल्होत्रा और जगजीत कौर का नाम मिला. सही है क्या?
सभी के सभी सुन्दर गीत।
कमी महसूस की आपकी...अच्छा है वो आये तो!!
देर भई आने में, शुक्र है फ़िर भी आये तो...
खुशामदीद!!
क्या ओपनिंग स्पेल है!!!
ओह..और हम तो पहेली वाला गीत ही नही सुन पाये :(
जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई हो !
amitabhji,
जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई
बदलते परिवेश मैं,
निरंतर ख़त्म होते नैतिक मूल्यों के बीच,
कोई तो है जो हमें जीवित रखे है,
जूझने के लिए है,
उसी प्रकाश पुंज की जीवन ज्योति,
हमारे ह्रदय मे सदैव दैदीप्यमान होती रहे,
यही शुभकामनाये!!
दीप उत्सव की बधाई...................
सुन्दर गीत।
Post a Comment